सक्षम जिला इकाई कोरबा का जिला अधिवेशन संपन्न, दिव्यांगता क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी एवं शिक्षक हुए सम्मानित राष्ट्रीय दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी ओम्कारेश्वर सोनवानी व राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी दिलबाग सिंह रहे विशेष अतिथि

TEKRAM KOSLE

January 5, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा | 05 जनवरी 2026
दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में उनके अधिकारों को सशक्त करने हेतु कार्यरत संस्था सक्षम – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल, जिला इकाई कोरबा का जिला अधिवेशन रविवार 04 जनवरी 2026 को बुधवारी स्थित CSEB सरस्वती शिशु मंदिर, कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजसेवी, दिव्यांगजन, शिक्षक, चिकित्सक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत सह सचिव एवं जिला प्रभारी अंजली चावड़ा, जिला संरक्षक डॉ. वीणा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास तथा पाली ब्लॉक संयोजक निर्मला शर्मा द्वारा सूरदास जी एवं अष्टावक्र जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात सभी ने सक्षम संगठन मंत्र का सामूहिक गायन किया।
प्रथम सत्र में दिव्यांगता के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा
अधिवेशन के प्रथम सत्र में अंजली चावड़ा जी ने सक्षम संगठन के उद्देश्य, सिद्धांत, कार्यपद्धति, दिव्यांगता के 21 प्रकार, संगठन के विभिन्न आयाम एवं प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके पश्चात डॉ. के. के. सोनी ने रक्त विकारों से उत्पन्न होने वाली दिव्यांगता संबंधी समस्याओं – सिकल सेल, हीमोफीलिया एवं थैलेसीमिया पर गहन जानकारी देते हुए रक्तदान के महत्व पर विशेष जोर दिया और उपस्थित जनसमूह से रक्तदान हेतु आह्वान किया।
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुकुंद उपाध्याय ने अपने जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए कहा —
“दिव्यांगता शरीर से नहीं, मन से मानने पर अधिक हानि पहुँचाती है। आत्मविश्वास और संघर्ष ही समाज में पहचान बनाते हैं।”
द्वितीय सत्र में मानसिक स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जागरूकता
भोजन उपरांत आयोजित द्वितीय सत्र में स्पर्श क्लिनिक जिला चिकित्सालय के प्रभारी संजय तिवारी ने मानसिक रोगों पर सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी तथा बताया कि मानसिक रोगी एवं मंदबुद्धि व्यक्तियों और उनके परिजनों को समाज में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसके बाद डॉ. वीणा अग्रवाल ने पूर्ण दृष्टि, आंशिक दृष्टि विकलांगता, उसके कारण, बचाव एवं सावधानियों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
विशेष दिव्यांग विद्यालय की शिक्षिकाएँ मीनाक्षी रत्नपाखी, सुधा शर्मा, ममता नायडू एवं अरुणा शर्मा ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा प्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया एवं अपने अनुभव साझा किए।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने साझा किया प्रेरणादायक अनुभव
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी ओम्कारेश्वर सोनवानी एवं राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी दिलबाग सिंह ने अपनी खेल यात्रा, दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ओम्कारेश्वर सोनवानी ने दिव्यांगजनों के लिए कंबल भेंट कर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय दिया।
समापन समारोह में समाजसेवियों एवं शिक्षकों का सम्मान
समापन समारोह में दिव्यांगता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से —
मंगल जगत, रिखीराम श्रीवास, दिनेश शर्मा, महेश राठौर, गोपेश्वर सर्राफ, चिराग शर्मा,
दिव्यांग शिक्षिकाएँ — मीनाक्षी रत्नपाखी, सुधा शर्मा, ममता नायडू, अरुणा शर्मा,
समाजसेवी — ज्ञानदास महंत, जगदीश श्रीवास, संतोष कर्ष, संजय कुमार तिवारी,
स्काउट गाइड पौड़ी-उपरोड़ा (मनराखन अगरिया), कविता सोनी,
पन्नालाल बांधे (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सशक्त दिव्यांगजन संघ),
ओमकार प्रसाद, मुकुंद उपाध्याय, श्रीकांत सिंह, नमिता कड़वे, सुनील साहू, केशव चंद्रा, यशवंत श्रीवास एवं मानव जागृत सेवा समिति आदि शामिल रहे।
नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
जिला प्रभारी अंजली चावड़ा एवं जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास की अनुशंसा पर जिला सचिव लोकनाथ सेन द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें —
निर्मला शर्मा, मंगल जगत, ओम्कारेश्वर सोनवानी, दीप्ति श्रीवास, कौशिल्या महंत, रिखीराम श्रीवास, अमरीका सेन, मनराखन अगरिया, राजेंद्र श्रीवास सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष मेशराम पटेल ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment