सोनाखान ब्लॉक में पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष का भव्य स्वागत-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

December 27, 2025

सोनाखान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के तपोभूमि गिरोधपुरी में विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष जी का एक दिवसीय दौरा गिरोधपुरी शिवरीनारायण सरसीवा रहा है, जिसमें मुख्य रुप से गिरीश देवांगन के साथ, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें, पूर्व जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, गजेंद्र पटेल, जवाहर पटेल, मुरलीधर मिश्रा, धनीराम नाग, नोबेल डहरिया, मिथलेश लहरे, भागवत पुरेना, खुशीलाल भारद्वाज, पी के धृतलहरे, रवि बंजारे, मोती साहू, प्रकाश साहू, सतीश साहू, घनश्याम बारले, योगेश साहू, युगल किशोर, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन माता बहन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये।

विधायक कविता प्राण लहरे  निगम अध्यक्ष के स्वागत कर, अपने साथ परम पूज्य बाबा घासीदास जी के मंदिर गए वहां आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली के लिए मन्नत मांगे, उसके बाद ससम्मान पूर्व अध्यक्ष जी को विदा कर, मड़वा में शोभा यात्रा में शामिल हुए, शोभा यात्रा में समस्त माता बहनों के साथ मड़वा के गली गली भ्रमण कर बाबाजी की पूजा अर्चना किए, तत्पश्चात नगर पंचायत टुंडरा पहुंचकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए, इस कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे  के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान एवं साथी गण सक्रिय रुप ले उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment