कसडोल विकासखण्ड में प्राथमिक शाला के नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित आमुखीकरण कार्यशाला कसडोल ।

TEJASWI NATH SONI

December 24, 2025

कसडोल विकास खण्ड में कसडोल, कोटियाडीह और सोनाखान के प्रथम बैच में 252 शिक्षक उपस्थित हुए जिन्हे 9 बीआरजी,1डीआरजी सहित अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के 4 सदस्य प्रशिक्षित कर रहे थे।
कसडोल विकास खण्ड में शिक्षकों का नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला के प्रथम बैच 15 दिसम्बर से 20 दिसंबर तक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला के अंतर्गत नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एन सी एस- एफ एस 2023 के आधार पर नवीन पाठ्य पुस्तक का निर्माण किया गया है।जो कि एफ एल एन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार है। फोर ब्लॉक मॉडल के आधार पर शिक्षण को रोचक, प्रभावी एवं बाल-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस कार्यशाला में डीआरजी योगेश्वर साहू सहित 9 बीआरजी संतोष कैवर्त्य,ईश्वरी प्रसाद चौहान,विजय कश्यप, महादेव जायसवाल,तुलसी साहू,शांति साहू,नरेन्द्र देवांगन,श्री लाल कोसले तथा फाउंडेशन के 4 सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे थे।
शिक्षक मजेदारी के साथ हिन्दी वीणा,आनंदमय गणित, गणित मेला, अंग्रेजी संतूर, हमारा अद्भुत संसार, खेल, योग और कला आधारित गतिविधि पर फोकस किया गया ।
इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला नंदनिया संकुल परसदा और शासकीय प्राथमिक शाला भरका,संकुल टेमरी के विद्यार्थियों की रचनात्मक लेखन और कहानी लेखन की प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी में बाल अख़बार, कहानी लेखन, रचनात्मक लेखन, चित्र लेखन, थिमेटिक लेखन, हस्तपुस्तिका, सुधार पत्रक एवं बच्चों द्वारा तैयार की गई किताबें सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।
मुस्कान पुस्तकालय पर आधारित रीडिंग कार्नर (पढ़ने का कोना) कसडोल ज़ोन में प्रदर्शनी लगाया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करना तथा उनकी कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और इसे नवीन पाठ्यपुस्तक के लक्ष्यों के अनुरूप बताया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रदर्शनी से क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी तरह कोटियाडीह जोन और सोनाखान जोन में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन खण्ड स्रोत कार्यालय कसडोल द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण रायपुर एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण संपन्न होने के बाद शेष शिक्षकों का दो चरण में कार्यशाला आयोजित करने की योजना है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment