सिमगा में युवती पर चाकू से हमला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

SARJU SAHU

December 16, 2025

सिमगा | 16 दिसंबर 2025 थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में युवती पर चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 10 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:00 बजे आरोपी मुकेश यादव ने रास्ता रोककर प्रार्थी की 18 वर्षीय पुत्री पर अपने पास रखे धारदार चाकू से गले, पीठ एवं कमर पर जानलेवा हमला किया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 680/2025, धारा 109, 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती को बात करने के लिए बुलाया था, मना करने पर आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस द्वारा आरोपी को आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी का विवरण:

मुकेश यादव, उम्र 20 वर्ष निवासी – ग्राम भोथीडीह, थाना सिमगा

यह कार्रवाई समाज में महिला सुरक्षा, कानून का पालन, और त्वरित न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

#SimgaPolice #CrimeNewsChhattisgarh #WomenSafety #SwiftPoliceAction #KnifeAttackCase #ChhattisgarhNews #EcoFriendlyNews

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment