रिकोकला । जिला बलौदाबाजार के आदिवासी कांग्रेस सचिव संजीव ठाकुर ने मिडिया को बताया की किसान को टोकन के लिए इतना परेशान होते आज तक नहीं देखा। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसान इतने परेशान है की एक किसान ने टोकन नहीं मिलने की स्थिति में स्वयं का गला रेंतकर आत्महत्या करने तक की सोच डाली। टोकन के लिए लम्बी लाईन और ऑनलाइन टोकन सिस्टम का फेल होना, सर्वर की समस्या सांय सरकार में जितनी है आज तक कभी नहीं हुई।
संजीव ठाकुर ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ कि आत्मा है जिसके बिना शरीर का कोई काम नहीं परन्तु भाजपा सरकार में हम किसान पीड़ित है।
संजीव ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा धान कम खरीदा जाएं इसके लिए तमाम तरह के प्रयास किये गए किसानों के रकबे कांटे गए, तुंहर टोकन सिस्टम का सर्वर हमेशा से फेल होते रहा धान खरीदी के संदर्भ में इनकी नियत ठीक नहीं है।
इसलिए आज तक किसान को परेशान होते इतनी हद तक कभी नहीं देखा। किसान आज आत्महत्या करने को मजबूऱ है।