धान खरीदी अव्यवस्था पर उठे सवाल: टोकन न मिलने से किसान की जान पर बन आई, कार्रवाई और सहायता की मांग तेज

SARJU PRASAD SAHU

December 6, 2025

बागबाहरा। धान खरीदी में लगातार हो रही अव्यवस्था अब किसानों की जान पर भारी पड़ने लगी है। ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा के किसान मनबोध गांडा द्वारा टोकन नहीं कट पाने की निराशा में आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है।

मनबोध गांडा की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद किसानों और ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से कड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया में हो रही तकनीकी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अफसरों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मनबोध गांडा के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके।

किसान संगठनों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक किसान की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल है।

क्या टोकन नहीं मिलने से किसान की जान चली जाए, तब सरकार जागेगी?

लगातार कई दिनों से टोकन कटने में समस्या आने के कारण किसान परेशान हैं। इस घटना के बाद धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

 

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment