
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
कसडोल/बलौदाबाजार। जिला संघ बलौदाबाजार की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत स्थानीय संघ कसडोल द्वारा द्वितीय सोपान जांच शिविर का आयोजन 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक बड़े ही अनुशासित व उत्साहपूर्ण माहौल में चल रहा है। यह शिविर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार ध्रुव एवं विकासखंड सचिव श्री जे. आर. बारले के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
205 प्रतिभागियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
शिविर के पहले दिन सुबह 11 बजे पंजीयन प्रारंभ हुआ, जिसमें—
स्काउट – 80
गाइड – 92
संचालक मंडल – 08
प्रभारी शिक्षक – 10
सर्विस टीम – 12
रसोइया – 03
कुल मिलाकर 205 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम के पश्चात प्रथम दिवस में टोली विभाजन, विभिन्न खेल, मौन प्रार्थना और शिक्षण सत्र संपन्न हुए।
—
द्वितीय दिवस में बी.पी. सिक्स, श्रमदान और शिक्षण सत्र पर फोकस
दूसरे दिन शिविर की शुरुआत बी.पी. सिक्स से की गई। इसके बाद प्रतिभागियों ने श्रमदान, नाश्ता व कक्ष निरीक्षण में सक्रिय सहभागिता दी। ध्वज शिष्टाचार के बाद शिक्षण सत्र में प्रवेश पाठ्यक्रम को विस्तारपूर्वक समझाया गया।
संध्या सत्र में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां, रिपोर्टिंग तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां टोली वॉइस ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। दिन का समापन मौन प्रार्थना और मानसभा बैठक के बाद भोजन व विश्राम के साथ हुआ।
—
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
शिविर के उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई—
मुख्य अतिथि: श्री संतोष घृतलहरे, व्याख्याता, शासकीय विद्यालय गिरौदपुरी
विशिष्ट अतिथि: श्री रमेश कुमार कर्ष, व्याख्याता, शासकीय विद्यालय गिरौदपुरी
—
स्काउट एवं गाइड संचालक मंडल की सक्रिय भूमिका
संचालक मंडल – स्काउट
शिविर संचालक: संतोष कुमार देवांगन
राजेंद्र मानिकपुरी
जे. आर. बारले
बसंत कुमार कोसले
बुधराम घृतलहरे
के. डी. मानिकपुरी
प्रभारी शिक्षक – स्काउट
सैमसन
राकेश कुमार कैवर्त्य
हेतराम तिवारी
संतोष कुमार बसोड़
संचालक मंडल – गाइड
शिविर संचालक: श्रीमती सरस्वती देवांगन
रामेश्वरी साहू
सीमा यादव
प्रभारी – गाइड
संगिनी कुर्रे
संगीता पुरेना
—
शिविर से अपेक्षित परिणाम
द्वितीय सोपान जांच शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड के आदर्शों, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। शिविर के आगामी दिनों में भी कई शैक्षणिक, प्रशिक्षण व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनसे प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलेगा।