किसानों को धान बिक्री में न हो कोई परेशानी – कलेक्टर 166 उपार्जन केंद्रों में समाधान पेटी, 48 घंटे में होगा निवारण धान खरीदी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

TEJASWI NATH SONI

November 13, 2025

बलौदाबाज़ार, 13 नवंबर 2025/

ज़िले में धान खरीदी की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन की टीम पूरी तत्परता के साथ व्यवस्था को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को धान खरीदी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों को टोकन जारी करने से लेकर धान परिदान तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसलिए अधिकारी पूरी सजगता और जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को धान विक्रय के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

कलेक्टर श्री सोनी ने जिले के 166 सभी उपार्जन केंद्रों में समाधान पेटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसान अपनी समस्या सीधे जिला प्रशासन तक पहुँचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस पेटी में आने वाली समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान अनिवार्य रूप से किया जाए।

 

किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और प्रतिदिन बिचौलियों पर कार्रवाई जारी है।

 

महत्वपूर्ण बिंदु :

 

धान बेचने आने वाले किसानों और उनके वाहनों की अनिवार्य फोटोग्राफी

 

फोटो को आवक रजिस्टर एवं सिस्टम में अपलोड किया जाएगा

 

फ्लाइंग स्क्वाड टीम की निगरानी

 

संयुक्त जिला कार्यालय स्थित संपर्क केंद्र को कंट्रोल रूम बनाया गया

 

शिकायत/जानकारी हेतु 24 घंटे उपलब्ध नंबर: 92018 99925

 

बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, 15 दिनों की खरीदी के लिए पर्याप्त स्टॉक

 

टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप से किसान स्वयं भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं

 

1 लाख 65 हज़ार से अधिक किसानों का एग्रिस्टेक के माध्यम से पंजीयन

 

 

जिला प्रशासन की ये तैयारियाँ सुनिश्चित करती हैं कि किसानों को इस खरीदी वर्ष में सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सुविधा प्राप्त हो।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment