छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों पर नई भर्ती की मंजूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

TEKRAM KOSLE

October 28, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 5000 शिक्षकीय पदों पर नई भर्ती की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन नया रायपुर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, विभागीय प्रस्ताव के आधार पर व्याख्याता (कंप्यूटर) के 146 पद एवं योग प्रशिक्षक के 146 पद घटाकर कुल 4708 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्वीकृति वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद दी गई है। वित्त विभाग ने अपने पत्र क्रमांक FINACC-38029/752/2025 दिनांक 27 अक्टूबर 2025 के माध्यम से सहमति प्रदान की थी।

आदेश पर अवर सचिव (आर.पी. वर्मा), स्कूल शिक्षा विभाग ने हस्ताक्षर किए हैं।

🔹 भर्ती से जुड़े मुख्य बिंदु :

कुल स्वीकृत पद : 5000

घटाए गए पद : 292 (कंप्यूटर व्याख्याता 146 + योग प्रशिक्षक 146)

कुल स्वीकृत भर्ती पद : 4708 शिक्षक पद

आदेश जारी : 28 अक्टूबर 2025

जारी करने वाला विभाग : स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

इस निर्णय से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा विभाग जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment