🌾 फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर दीपक सोनी पहुंचे खेत — किसान की मौजूदगी में एप्प से किया डिजिटल वेरिफिकेशन

TEJASWI NATH SONI

October 24, 2025

बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर 2025।

कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार को जिले के ग्राम कोकड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की उपस्थिति में फसल का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया। इस दौरान उन्होंने फिजिकल वेरिफिकेशन एप्प (App) के माध्यम से खेत में बोई गई धान फसल का एप्प से सत्यापन किया और किसानों को दावा-आपत्ति निराकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

📱 डिजिटल मॉनिटरिंग से पारदर्शिता

कलेक्टर सोनी ने खेत का निरीक्षण करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर किसान की फसल का सत्यापन पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से हो, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता न रहे।

उन्होंने किसानों से इस वर्ष की फसल, एग्रीस्टेक पंजीयन, और उत्पादन स्थिति के बारे में चर्चा की।

किसानों ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में ‘महामाया धान’ की किस्म लगाई है, जिसकी पैदावार अच्छी है और कुछ दिनों में कटाई शुरू हो जाएगी। किसानों ने यह भी बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुचारू रूप से पूरा हो गया है और कोई तकनीकी समस्या नहीं आई।

कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।

🌾 कृषक संतोष राउतराय की भूमि पर किया गया सत्यापन

ग्राम कोकड़ी के कृषक संतोष राउतराय, पिता हनुमान राउतराय, पहन 16, खसरा नंबर 37/1, 37/3, 37/4 स्थित कृषि भूमि में धान की फसल की खेती कर रहे हैं।

किसान के अनुसार, बीते 5 वर्षों से उक्त भूमि पर कोई फसल नहीं ली जा रही थी, लेकिन इस वर्ष उन्होंने महामाया धान की खेती की है और ग्राम सभा में फसल संबंधी दावा-आपत्ति दर्ज की थी, जिसके सत्यापन हेतु कलेक्टर स्वयं पहुंचे।

 

👥 अधिकारीगण की उपस्थिति

इस अवसर पर

उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं उमेश गुप्ता,

खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा,

नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी,

सहायक भू-अधीक्षक सुरेश देवांगन

तथा पटवारी दल मौजूद थे।

कलेक्टर की यह पहल जिले में फसल सत्यापन प्रक्रिया की पारदर्शिता और किसानों के विश्वास को सशक्त करने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम मानी जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment