आबकारी विभाग की कार्रवाई, 144 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

TEJASWI NATH SONI

October 8, 2025

बलौदाबाजार, 8 अक्टूबर 2025।

 

आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त की है।

 

बलौदाबाजार वृत्त अंतर्गत थाना लवन के ग्राम जुड़ा में आरोपी परमेश्वर खूंटे पिता हुसैन खूंटे, साकिन जुड़ा थाना लवन के कब्जे से 800 पाव (नॉन ड्यूटी पेड) विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की जब्त की गई। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य ₹96,000 बताया गया है।

 

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू, पी. माधव राव, मुख्य आरक्षक राधा गिरी गोस्वामी एवं नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा की सराहनीय भूमिका रही।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “आबकारी विभाग की कार्रवाई, 144 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त”

Leave a Comment