विश्वकर्मा राजमिस्त्री कल्याण संघ छुरा के तत्वावधान में सुनील सोनी स्टार नाईट रायपुर की होगी प्रस्तुति,

विश्वकर्मा राजमिस्त्री कल्याण संघ छुरा के तत्वावधान में सुनील सोनी स्टार नाईट रायपुर की होगी प्रस्तुति,

छुरा/ गरियाबंद- विश्वकर्मा राजमिस्त्री कल्याण संघ छुरा के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छुरा नगर स्थित स्टेडियम में 17 सितंबर दिन बुधवार को शाम 6 बजे से छत्तीसगढ़ी एल्बम व फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी स्टार नाईट रायपुर का कार्यक्रम रखा गया है।

वहीं विश्वकर्मा जयंती के दिन छुरा ब्लाक के राजमिस्त्री कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ब्लाक मुख्यालय छुरा नगर पहुंच विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति की पुजा अर्चना करते हैं और रात्रि कालीन कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र सहित नगर से हजारों की संख्या में लोग ब्लाक मुख्यालय छुरा पहुंचते हैं।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी संरक्षक अशोक दीक्षित ,अध्यक्ष हरिराम सिन्हा ,उपाध्यक्ष विमल ठाकुर, उपाध्यक्ष गिरधारी यादव, उपाध्यक्ष देवलाल साहू,सचिव संतराम ध्रुव,सह सचिव महेश कुमार नायक,कोषाध्यक्ष गैंदूराम यादव, सभापति नथेल साहू,चमन लाल साहू,दयालाल सिन्हा,कार्यकारिणी सदस्य विदेशी साहू, पीलूराम साहू ,नोहर निषाद, संतराम साहू , चोखेलाल लाल साहू, जयकिशन विश्वकर्मा, जय राम यादव, परशुराम यादव, देवराज यादव, रेखा ध्रुव ,मुकेश साहू ,खम्हन शर्मा , रामजी पटेल,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्यगण व अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

Share this content:

Leave a Comment