सक्षम भारत–समर्थ भारत की दिशा में सार्थक पहल ‘लाइवलीहुड ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत 58 दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राइसाइकिल

SARJU PRASAD SAHU

January 13, 2026

रायपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा एलटीएस (Altius) कंपनी के सहयोग से श्रीराम मंदिर स्थित वाल्मीकि सभागार, वी.आई.पी. रोड रायपुर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाते हुए आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘लाइवलीहुड ऑन व्हील्स’ (सक्षम—एक नई उड़ान) अभियान के तहत 58 जरूरतमंद अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को निःशुल्क नियोमोशन ई-ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं। यह पहल दिव्यांगजनों की गतिशीलता, रोजगार और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

 

 

 

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव श्री भुवनेश यादव (आईएएस), श्री देवव्रत सिरमौर (आईपीएस), प्रशासनिक अधिकारी श्री उज्ज्वल पौडवाल, सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, प्रांत सचिव अनूप पांडे, प्रांत कोषाध्यक्ष जैनेंद्र जैन, अल्टियस कंपनी के मैनेजर श्री राधा चरण गुप्ता, श्री रविंद्र कोपरगांवकर (भोपाल), डॉ. नम्रता सिरमौर (जिला अध्यक्ष, रायपुर), श्री राम जी राजवाड़े, अंजलि चावड़ा, सतीश राजवाड़े, अविनाश चटर्जी, शरद चंद्र सहित रायपुर नगर के सक्षम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के पाँच दिव्यांगजनों— श्री भोलाशंकर कैवर्त्य, श्री उमाशंकर साहू, श्री छठराम कैवर्त्य, श्री मणि विश्वकर्मा एवं श्री राजेश कुमार पटेल— को ई-ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

इस अवसर पर बलौदाबाजार जिला सचिव श्री नूतन कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि बलौदाबाजार–भाटापारा जिले का जिला अधिवेशन सह दिव्यांग सम्मेलन आगामी 8 फरवरी को कसडोल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से सहभागिता की अपील की गई।

कार्यक्रम का समापन मानवसेवा के संदेश के साथ हुआ—

“जीते जीते रक्तदान — जाते-जाते नेत्रदान।”

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment