कौशाम्बी अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया शिलान्यास

SARJU PRASAD SAHU

April 29, 2025

 

कौशाम्बी: विधानसभा सिराथू एवं ब्लॉक सिराथू के ग्राम पंचायत सेलरहा पूरब में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया और शिलान्यास कर इसे ग्राम पंचायत को समर्पित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य भी उपस्थित रहे।
इस नये आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल में ग्रामीणों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड, चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान ग्रह, बाथरूम और शौचालय शामिल हैं। साथ ही, जल आपूर्ति के लिए एक टंकी और बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इस स्थान की साफ-सफाई बनाए रखने हेतु जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से अपील की।
इस शिलान्यास समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी उदय प्रताप पटेल, सौरई प्रधान पंकज सिंह, साजन सिंह तथा कई अन्य कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
धर्मराज मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्थल का निर्माण ग्रामवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि उन्हें अन्त्येष्टि के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
यह परियोजना ग्राम पंचायत सेलरहा पूरब के लिए एक महत्वपूर्ण विकासात्मक कदम साबित होगी और आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए यह स्थल एक अहम स्थान बन जाएगा।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “कौशाम्बी अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया शिलान्यास”

Leave a Comment