
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार।
आज ग्राम पंचायत कुम्हारी के सतनामी मुहल्ला में महान समाज सुधारक एवं सतनामी समाज के आराध्य गुरु बाबा घासीदास जी का 269वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सतनामी समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम के दौरान गुरु बाबा घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेशों को याद किया गया तथा उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। जन्मोत्सव अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुम्हारी के सरपंच दुशासन प्रधान, उपसरपंच प्रतिनिधि साधराम पटेल, पंच अनिता नवरत्न, महिमा नवरत्न सहित पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सतनामी समाज के सम्मानित सदस्य कैलाश, तिरिथ राम, प्रदीप, उमाकांत, फुलेश, रामखिलावन, टेकराम कोसले एवं समाज के अन्य वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
आयोजन में भजन, प्रवचन एवं सामाजिक विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे युवा पीढ़ी को गुरु बाबा घासीदास जी के आदर्शों से प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से यह जन्मोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।