नवागढ़। थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था।
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
1. शशांक चौहान, पिता स्व. लल्लू सिंह चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 बाउवापारा
2. गौतम डागोर, पिता रणवीर डागोर, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 बाउवापारा, नवागढ़
3. अर्जुन निषाद, पिता दिलहरण निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 बाउवापारा, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। सभी आरोपियों को 02 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।