प्रदेशभर में चलेगा “आदि कर्मयोगी विशेष अभियान”, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की तैयारियों की समीक्षा’

SARJU PRASAD SAHU

August 21, 2025

जिले के 46 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में बनेंगे आदि सेवा केंद्र, युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार होंगे “आदि साथी”
बलौदाबाज़ार, 20 अगस्त 2025।

जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए “आदि कर्मयोगी विशेष अभियान” की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में चलेगा।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान की थीम सेवा, संकल्प और समर्पण है तथा इसका उद्देश्य जनजातीय ग्राम विज़न 2030 तैयार करना है।

बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिले के 7 मास्टर ट्रेनर्स ने राज्यस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभानी शुरू कर दी है। जिले की 46 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे और युवाओं को आदि साथी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (PM जनमन) और धरती आबा योजना के तहत संचालित विकास कार्यों को नई गति देगा। इसमें ग्राम स्तर पर शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक और युवा नेता जैसे लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment