10 दिसम्बर मुख्यमंत्री के सोनाखान आगमन पूर्व सड़क मरम्मत का नाम मात्र वाला कार्य शुरू-प्रमोद साहू

SARJU PRASAD SAHU

December 7, 2025

रिकोकला । बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत शहीद भूमि सोनाखान में शहीद वीरनारायण सिंह कि जयंती 10 दिसम्बर के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कुम्भकरणीय नींद में सोई पिडब्लूडी विभाग अचानक गहरी नींद से जाग गई है।और बद से बदतर खराब सड़कों कि नाम मात्र का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

बताते चले को बया मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार साहू कि ओऱ मिडिया में बयान दिया गया था कि शीघ्र ही अगर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू ना किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

बया मंडल कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी आदिवासी कांग्रेस नेता संतोष दीवान, विधायक प्रतिनिधि संजय गोयल, मनीराम पंकज प्रदेश सचिव अनुसूचित जाती कांग्रेस, तहसील साहू संघ सोनाखान अध्यक्ष किशोर साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी नंद कुमार पटेल, संतोष पटेल,मोहित चौधरी,युवा नेता वीरेंद्र सेन,पंडेवा चौहान,भूपेश दीवान,संजय सुमन चौहान, सुनील साहू,कौशल प्रधान, कुलमणी प्रधान,कृष्णकांत चौहान, टीकम ठाकुर, रेखु यादव, अजय डड़सेना, विजय ठाकुर, लाला साहू, मोनू बघेल, पप्पू निर्मलकर,पाका दीवान, सुकालू राम दीवान, टेकलाल डड़सेना, फिरत ध्रुव सहित बया मंडल के तमाम कांग्रेसियों ने बताया कि यह सड़क मरम्मत केवल नाम मात्र है हम सड़क हेतु कब से मांग कर रहें है, सड़को कि स्थिति दयनीय है परन्तु भाजपा सरकार और इनके अधीनस्थ कर्मचारी, इनके विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रही है अब ज़ब मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम निर्धारित हुआ सड़को कि नाम मात्र कि मरम्मत कार्य कि जा रही है।

 

कांग्रेसियों ने बताया कि यह सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है सरकार इसे मरम्मत नहीं अपितु नई योजना शुरू कर नई सड़क का निर्माण करें ताकि दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासी स्वयं को बचा सकें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment