09 बोरी गुटखा जब्त, नमूने जांच हेतु भेजे गए

TEJASWI NATH SONI

February 24, 2026

कुंजराम यादव – बसना रिपोर्टर

बसना/महासमुंद। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 बोरी संभावित गुटखा जब्त किया है। जब्त सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विभागीय टीम ने मेसर्स मनभावन एजेंसी एवं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद में आकस्मिक जांच की। निरीक्षण के दौरान मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) संभावित गुटखा अभिगृहित किया गया। वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ संभावित गुटखा सीज किया गया।

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई ने विधिवत नमूना संकलित किया।

अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment