● *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ग्राम बिटकुली में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

BIRENDRA KUMAR SEN

January 10, 2026

बिरेन्द्र कुमार सेन MASB न्यूज रिपोर्टर बया
दिनांक 10.01.2026

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत ग्राम बिटकुली में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम*
● *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक जिले में आयोजित किये जा रहे हैं विविध कार्यक्रम*
● *जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका का पालन करने हेतु दिया गया समझाइस*

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में *दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 मनाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक नरेश दीवान प्रभारी यातायात सिमगा, उपनिरी प्रियेश जान प्रभारी यातायात बलौदाबाजार के नेतृत्व में प्रति दिवस भीड़-भाड़ वाले चौक चौराहों, स्कूल कॉलेज मुख्य सड़क मार्ग आदि में विविध यातायात जागरूकता* कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत *आज दिनांक 10.01.2026 को यातायात शाखा बलौदाबाजार द्वारा यातायात जागरूकता कार्यकम ग्राम बिटकुली में किया गया*। कार्यक्रम में यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि हेलमेट पहने व दुपहिया वाहन में 03 सवारी न चले, नशे की हालत में वाहन न चलावे सहित सीट बेल्ट लगाने की हिदायत देते *ग्राम बिटकुली को हेलमेट वाला गांव बनाने की अपील की गई। सांथ ही यातायात नियमों के पालन संबंधी शपथ दिलवाया गया ग्राम के लोगो को’ राहवीर योजना’ के अंतर्गत सभी लोगो को घायलो की तत्काल मदद करने का अनुरोध करते शासन की योजना का लाभ के संबंध में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में ग्राम के ही वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने संबोधन में ग्रामवासियो को हेलमेट लगाने एवम एक्सीडेंट में घायल लोगो को तत्काल मदद करने की अपील करते प्रेरक उद्बोधन दिया एवं ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री हेमंत कौशले द्वारा अपने गांव को प्रथम हेलमेट वाला गांव बनाने का आश्वासन दिया गया। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन आवश्यक है, इससे आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चालन किया जाएगा, जिससे निश्चय ही यातायात दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। *जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक* है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment