“हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” थीम पर मोहतरा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

TEJASWI NATH SONI

November 25, 2025

बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से परियोजना कसडोल के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत “हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण जानकारी

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) की ओर से आई श्रीमती कौसिल्या सोनवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को

  • शारीरिक

  • मानसिक

  • भावनात्मक

  • आर्थिक

  • तथा लैंगिक हिंसा

के विभिन्न स्वरूपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऐसे मामलों में उपलब्ध कानूनी संरक्षण, अधिकारों और सहायता तंत्र के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रतियोगिताएँ एवं बालिकाओं की सहभागिता

विद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में बालिकाओं के लिए—

  • भाषण प्रतियोगिता

  • रंगोली प्रतियोगिता

  • कुर्सी दौड़

का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान

महिला सशक्तिकरण केन्द्र द्वारा कार्यक्रम में निम्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई—

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

  • महिला हेल्पलाइन 181

  • सखी वन स्टॉप सेंटर

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

  • पालना योजना

  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

  • दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961

  • बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006

  • घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005

कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएँ तथा स्थानीयजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बन सकें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment