
आदर्श ग्राम बरबंदा में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का संगम
खरोरा, 8 अक्टूबर 2025।
आदर्श ग्राम बरबंदा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद जी महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें स्वामी आत्मानंद समिति एवं ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रभात फेरी के उपरांत स्वामी आत्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रात्रि समय लीला चौक में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें अशोक हरिवंशराय जी ने महारस प्रसंग का मनमोहक वर्णन प्रस्तुत किया। वहीं अगले दिन, 7 अक्टूबर को उन्होंने केवट प्रसंग पर अपना सारगर्भित वक्तव्य दिया, जिसे श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से सुना।
इस दौरान स्वामी विवेकानंद आश्रम से पधारे स्वामी जी ने रामचरित मानस पर अपनी रचनाओं का वाचन कर वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया।
कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमति मीरा जी, टिकेश धीवर, बबीता मीणा वर्मा, मनोज वर्मा, ऋषि हेमानंद, हुलेश लक्ष्मीनारायण, वीरेंद्र महेश्वर, रामाधार नायक, भक्तु राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उधोराम जी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह का समापन भजन संध्या और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।
बहुत अच्छा
“इस तरह की खबरें बदलाव की शुरुआत होती हैं 🌱