स्थायी वारंटियों पर बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई तेज, थाना बेरला ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

December 3, 2025

बेमेतरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों एवं फरार स्थायी वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना बेरला पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुरेश उर्फ़ सुर्या चौहान (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में संचालित अभियान का हिस्सा थी।

 

 

 

प्रकरण का विवरण

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश उर्फ़ सुर्या चौहान माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध

 

प्रकरण क्रमांक : 03/2025

 

अपराध क्रमांक : 265/2024

 

धारा : 296, 351(2), 74, 3(5) BNS एवं 3(घ) SC/ST Act

 

 

के तहत मामला दर्ज था।

 

थाना बेरला पुलिस टीम ने लगातार निगरानी एवं सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद स्थायी वारंट का तामील करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

 

 

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

 

एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस जिलेभर में स्थायी वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाला कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा और सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment