स्काउट गाइड के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव व नगर पंचायत कसडोल अध्यक्ष नागेश्वर साहू

TEKRAM KOSLE

November 24, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार/गिरौदपुरी, 24 नवम्बर 2025।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा बेसिक स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 18 से 24 नवम्बर तक शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास, गिरौदपुरी (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) में किया गया।
यह प्रशिक्षण राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू के दिशानिर्देश तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव एवं पदेन जिला आयुक्त/जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

सम्माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव तथा नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान स्काउटिंग परंपरा के तहत सभी अतिथियों का स्कार्फ एवं बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विशेष अतिथियों में—

के. आर. कैवर्त्य

आर.एस. चौहान

स्थानीय संघ कसडोल उपाध्यक्ष गणेश शंकर साहू

एम. डी. मानिकपुरी

प्राचार्य पी. आर. पुरेना

पार्षद प्रतिनिधि विमल वैष्णव

पूर्व पार्षद गुनीराम साहू

अभिजीत श्रीवास उपस्थित रहे।

 

कैंप फायर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धूम

कैम्प फायर के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने कर्मा, ददरिया, पंथी, राउत नाचा, साथ ही भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।

73 प्रतिभागियों ने दिया योगदान

इस शिविर में 30 स्काउटर, 20 गाइडर और 12 स्टॉफ सहित कुल 73 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्काउटिंग-गाइडिंग को समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर संचालन में विशेष योगदान

शिविर को सफल बनाने में निम्नजनों का उल्लेखनीय योगदान रहा—
शिविर संचालक  शंकरलाल साहू,
पूर्णिमा भट्टाचार्य,
जिला संगठन आयुक्त  सूरज कसार,
डॉ. जगदीश कुमार साहू,
संजीव कुमार पटेल,
राजेन्द्र दास मानिकपुरी,
जे. आर. बारले,
सुनील कुमार ब्राह्मणकर,
बसंत कोसले,
संतोष देवांगन,
रूखमण सिंह सरदार,
धात्री नायक,
सरस्वती देवांगन।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment