स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

TEJASWI NATH SONI

October 16, 2025

 

बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2025

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा जी एवं राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार, राज्य स्तरीय लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर, जिला सचिव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट-गाइड) हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राज्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, शंकर नगर, रायपुर में 15 से 16 अक्टूबर 2025 तक संपन्न हुई। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार टांडे जी के मार्गदर्शन में इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में बिलासपुर जिले से प्रतिनिधिगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री विजय कुमार यादव से एसओसी, एलटी स्काउट, श्री मानू राम रजक एएलटी स्काउट, श्री देवब्रत मिश्रा एएलटी स्काउट, श्री संतोष कुमार त्रिपाठी डीटीसी स्काउट, श्री महेन्द्र बाबू टंडन डीटीसी स्काउट, सुश्री लता यादव जिला सचिव, श्रीमती माधुरी यादव डीटीसी गाइड, श्रीमती बीना यादव एएलटी गाइड, श्रीमती कल्पना सिंह एएलटी फ्लॉक, श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी एएलटी फ्लॉक डॉ. पूनम सिंह डीओसी गाइड मौजूद थे। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विशेष चर्चा की गई।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

1 thought on “स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न”

Leave a Comment