सोनाखान।सोनाखान क्षेत्र में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले मड़ई मेला तथा 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। लेकिन इससे पहले ही बिजली विभाग की लापरवाही सुर्खियों में आ गई है।
कलेक्टर द्वारा DMF फंड से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें, जो शहीद वीर वाटिका के बाहर स्थापित की गई हैं, में मेंटेनेंस के दौरान बिजली विभाग ने शॉर्ट सर्किट कर दिया, जिससे कई लाइटें बंद हो गईं।
स्थिति यह है कि—
सिर्फ एक-दो लाइटें ही चालू हैं,
बाकी खंभों पर काम चलाने के लिए अस्थायी लट्टू लाइटें लगाई गई हैं,
जो कि एक बड़े आयोजन से पहले अपर्याप्त व्यवस्था मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप
महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड़ वाले आयोजनों से पहले स्ट्रीट लाइट बंद होना गंभीर लापरवाही है।
DMF फंड से जब भारी राशि खर्च हुई है, तो नियमित देखरेख और तकनीकी जिम्मेदारी स्पष्ट होनी चाहिए।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि—
सभी स्ट्रीट लाइटों की तुरंत मरम्मत,
सुरक्षित और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, कार्यक्रम शुरू होने से पहले सुनिश्चित की जाए, ताकि शहादत दिवस एवं मड़ई मेला में किसी प्रकार की असुविधा न हो।