सोनाखान की बैठक संपन्न पद्मा घनश्याम मनहर ने ली बैठक-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

September 13, 2025

छत्तीसगढ़-:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देश पर, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के प्रभारी श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर जी पूर्व विधायक सारंगढ़ के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक द्वारा ब्लॉक मुख्यालय सोनाखान में बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में सोनाखान ब्लॉक के प्रत्येक सेक्टर मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए, इन समस्त कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर जी ने समस्त निर्देशों को बताया व समझाया, जहां पर अध्यक्ष पद के लिए छः आवेदक हुए, जिसमे युधिष्ठिर नायक, गजेंद्र पटेल, दीपक बंदे, नल पटेल, डिगेश यादव, अमरध्वज यादव का नाम है, सोनाखान प्रभारी द्वारा समस्त आवेदकों को एक होकर एक नाम देने के लिए कहा गया परंतु एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई जिसके कारण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोना खान प्रभारी श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर ने छह उम्मीदवार के नाम को जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाने की बात कही साथ ही साथ उन्होंने दिशा निर्देश भी दिया कि किसी भी व्यक्ति का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त होता है तो उनके साथ मिलकर समस्त कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के कांग्रेस पार्टी के काम करते हुए संगठन को मजबूत करना है बताया, उक्त बैठक का संचालन युधिष्ठिर नायक वनांचल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने की, बैठक को ब्लॉक प्रभारी श्रीमती पद्मा घनश्याम मनहर जी ने विस्तार से संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, मोती साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्ड्रा, राज महंत पीके धृतलहरे, इतवारी साहू मंडल अध्यक्ष सोनाखान, तुलेश्वर वर्मा मंडल अध्यक्ष गिधौरी, गजेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष गिरोधपुरी, रवि बंजारे मंडल अध्यक्ष टुंडरा, धरम रात्रे मंडल अध्यक्ष बार नवापारा, चंद्रशेखर नायक मंडल अध्यक्ष थरगांव के साथ प्रेमशिला नायक, मिथिलेश डडसेना , गोप लाल पटेल, जान मोहम्मद खान, नल कुमार पटेल, सतीश साहू, चंद्रभान साहू, घनश्याम बारले, युगल किशोर साहू, योगेश साहू, हेमलाल पटेल, धनीराम नाग, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल केवट, अभरण सिंह, गजेंद्र ठाकुर, नंदकुमार डडसेना ,रामा डडसेना, प्यारी डडसेना, ननकेश्वर पटेल, विजय बरिहा, विजेंद्र पालेश्वर, मोहित चौधरी, राम सिंह ठाकुर, देव कुमार साहू, भास्कर चौधरी, जवाहर पटेल, रामदयाल यादव, डॉ पूरी राम जयसवाल, गिरीश पटेल, महावीर गोंड, जवाहीर प्रधान, हेमंत दुबे, सर्दिश पटेल, शिव कश्यप, सुशील साहू, भागवत पुरेना, बिहारी कर्स, डिगेश यादव, सालिक राम पटेल, निराकार पटेल, आसिफ खान, लखन बरिहा, हेमलाल, पवन बरिहा, टीकम नायक, भूपेश दीवान, गनपत पटेल, जिब्रधन पटेल, जब्बार खान, नरोत्तम पटेल, रामकुमार नायक, गोपी साहू, सूरज साहू, मोहन पैकरा, रामायण पैकरा, बृजलाल पैकरा, मदन केवट तुषार केवट, लोरिक यादव, धीर सिंह नेताम, अनिल यादव, अमीर दास मानिकपुरी, शिव कुमार मिथलेश, नोबल डहरिया, जागेश्वर ठाकुर, अमरध्वज यादव, पुरुषोत्तम प्रधान, संपत ठाकुर, संजीव ठाकुर, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन शामिल रहे हैं।

 

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “सोनाखान की बैठक संपन्न पद्मा घनश्याम मनहर ने ली बैठक-युधिष्ठिर नायक”

Leave a Comment