
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाज़ार, 29 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सुहेला तहसील कार्यालय भवन के शुभारंभ समारोह में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सुहेला तहसील कार्यालय में किसान प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपये और जनपद पंचायत सिमगा में सरपंच प्रतीक्षालय निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
इसके साथ ही, मंत्री वर्मा ने सुहेला तहसील कार्यालय परिसर की सुरक्षा हेतु बाउंड्री वाल निर्माण की भी घोषणा की।
मंत्री वर्मा ने कहा कि तहसील और जनपद कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, पंच और आम नागरिक आते हैं। ऐसे में प्रतीक्षालय का निर्माण इन आगंतुकों को आराम और सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री वर्मा के इस निर्णय का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि प्रतीक्षालय के निर्माण से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।