सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आर टी ओ जिला बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा लर्निंग लाइसेंस शिविर 26 व 27 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा।*

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 25, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

छत्तीसगढ़ शासन ,सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आमजन द्वारा ड्राईविंग लाइसेंस से संबंधित मांग के त्वरित निराकरण हेतु जिला परिवहन कार्यालय , द्वारा 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को , कसडोल जनपद से ग्राम पंचायत पिपरछेडी , रिकोकला , पलारी जनपद से सरसेनी , सिमगा जनपद से बुचीपार , चंडी , बलौदा बाजार जनपद से कोरदा, चितावर , भाटापारा जनपद से देवरी , कोनी , बिलाईगढ जनपद से गाताडीह , बलौदी में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन प्रातः 09 बजे से चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। लर्निंग लायसेंस बनवाने के इच्छुक आवश्यक दास्तावेज व निर्धारित शुल्क के साथ उपस्थित हो सकते हैं। लर्निंग लायसेंस हेतु वांछित दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, कलर फोटो एक नग शामिल है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment