सुशासन तिहार समस्याओ का फ़टाफ़ट निराकरण क़ा दौर शुरू

SARJU PRASAD SAHU

April 10, 2025

बलौदाबाजार -: 10 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से आवेदन लेने का सिलसिला जारी है जो 11 अप्रैल तक चलेगा। गांव से शहर तक लोग अपनी समस्या और मांग को लेकर समाधान पेटी में आवेदन डाल रहे है। राज्य शासन की मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनो की गंभीरता अनुसार त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। गुरुवार को नगर पंचायत रोहांसी में वार्ड क्रमांक 3 निवासी धर्मेंद्र साहु ने श्रद्धांजलि राशि के लिए आवेदन दिया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चेक तैयार किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर कुमार साहू ने 2 हजार रुपये का चेक धर्मेंद्र साहु को आवेदन प्राप्ति स्थल पर ही सौंपा।

 इसी तरह विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत बिटकुली में आवेदक अथनु मेहर ने विगत 6 माह से मिराश्रित पेंशन नहीं मिलने के सम्बन्ध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन का अधिकारियो के द्वारा मौक़े पर ही जांच किया गया जिसमे पाया गया कि अथनु मेहर का फ़रवरी 2025 तक की पेंशन की राशि उनके आधार लिंक्ड़ पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा हो चुका है। यह जानकारी अथनु मेहर को दी गई और बताया गया कि पोस्ट ऑफिस के खाते से कभी भी पेंशन की राशि निकाल सकते हैं। यह जानकारी मिलते ही अथनु की आँखों में ख़ुशी छलक उठी। अथनु मेहर ने तत्काल समस्या का समाधान होने पर शासन- प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “सुशासन तिहार समस्याओ का फ़टाफ़ट निराकरण क़ा दौर शुरू”

Leave a Comment