सुशासन तिहार में तत्काल बना ड्राइविंग लाइसेंस।

SARJU PRASAD SAHU

April 30, 2025

रिपोर्टर सरजू प्रसाद साहू कसडोल

बलौदाबाजार-: 30 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामों में लगाए जा रहे शिविरों में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम मेकरी निवासी श्री चंद्रशेखर पटेल एवं ग्राम दतान निवासी श्री गंगा राम बारले ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों आवेदकों को त्वरित समाधान देते हुए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री चंद्रशेखर पटेल ने कहा, “सुशासन तिहार के तहत हमें गांव में ही अपनी समस्या का समाधान मिल गया। हमें बहुत खुशी है कि अब लाइसेंस के लिए भटकना नहीं पड़ा।” वहीं श्री गंगा राम बारले ने भी कहा, “हम जैसे ग्रामीणों के लिए यह शिविर बहुत ही लाभकारी है। त्वरित कार्यवाही के लिए हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं।” दोनों आवेदकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को हम तहेदिल से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने गांव-गांव में सुशासन पहुंचाने की पहल की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “सुशासन तिहार में तत्काल बना ड्राइविंग लाइसेंस।”

Leave a Comment