साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

August 27, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

जशपुर। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में रिश्तेदारी का विवाद खून-खराबे तक पहुँच गया। जानकारी के अनुसार मृतक रामसाय राम (48 वर्ष) अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। इसी दौरान पत्नी के भाई सत्यम राम (25 वर्ष) ने अपनी बहन को जाने से मना कर दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी सत्यम राम ने अपने जीजा के पेट में जोरदार लात मार दी। घर लौटने के बाद रामसाय की स्थिति बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृतक की आंत फटने से आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी सत्यम राम को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

👉 आरोपी – सत्यम राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर
👉 मृतक – रामसाय राम, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment