सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तरेंगा से किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया

SARJU PRASAD SAHU

October 8, 2025

बलौदाबाजार -: 8 अक्टूबर 2025 रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को भाटापारा विकासखंड के ग्राम तरेंगा से विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अग्रवाल ने 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र (सब स्टेशन) का भूमिपूजन किया। साथ ही तरेंगा में धान खरीदी केंद्र अहाता निर्माण के लिए 20 लाख, सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख, और प्राथमिक शाला तरेंगा में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी भी दी।

सांसद ने इस दौरान दाऊ कल्याण सिंह जी की दानशीलता और समाजसेवा को नमन करते हुए कहा कि “उनके योगदान से ही आज छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

खेल एवं फिट इंडिया की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार विकासखंडों में यह प्रतियोगिताएं 7 से 11 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही हैं।

सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत 25 दिसंबर 2025 तक लगभग 13 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शारीरिक सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग), शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी और रस्सी कूद जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल हैं।

पुरुष एवं महिला वर्ग में 9 से 19 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। विकासखंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का चयन रायपुर लोकसभा स्तर के अंतिम चरण में होगा।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तरेंगा से किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया”

Leave a Comment