सांसद खेल महोत्सव युवाओं को मिल रहा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 15, 2025

मिनी स्टेडियम छेरकापुर में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत समूह एवं एकल अथिलीक्स खेलो की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण और भव्य माहौल में सम्पन्न हुआ।स्वागत उद्बोधन बीएओ नरेश वर्मा ने किया एवं ब्लाक में सात जोन से आये हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित योगेश चंद्रकार, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, ग्रामीण अंचलों में अपार खेल प्रतिभा है, जिन्हें सही मंच और अवसर मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य इन्हीं प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता यादव ने की। उन्होंने कहा कि, गांवों में खेल संस्कृति को विकसित करने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करने में सांसद खेल महोत्सव एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण नवयुवकों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। अतिथि के रूप में विराजमान वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अवसर प्रदान करना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचल से खिलाड़ियों का पहचान करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है सभी प्रतिभागी को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किये। मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा ही सांसद खेल महोत्सव युवा के शक्ति को पहचानने का अवसर है पूरे देश मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे राज्यो के पारंपरिक खेल को भी शामिल किया गया है जिससे युवाओ में खेल के प्रति जागरूकता बड़े। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, वॉलीबॉल, लंबी कूद एवं पारंपरिक खेलो में गिल्ली डंडा, भौरा आदि खेलों का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रामों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। दर्शक दीर्घा में ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल छाया रहा। छेरकापुर में आयोजित यह विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता हर दृष्टि से सफल रही और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हुई। इस अवसर पर मुख्यरूप से जनपद सदस्य द्वय रामबाबू पटेल, विनय सरोज साहू, उपसरपंच पंकज साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भीम यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज आडिल, भाजयुमो मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा, एवं समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “सांसद खेल महोत्सव युवाओं को मिल रहा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका”

Leave a Comment