सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर उपलब्ध कराया जा रहा खाद एवं बीज अब तक 87% उर्वरक और 97% बीज का हो चुका है वितरण

TEKRAM KOSLE

July 5, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 4 जुलाई 2025/ खरीफ सीजन 2025 के लिए किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु जिले की 129 सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारु रूप से भण्डारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। इन समितियों से किसान तेजी से खाद और बीज का उठाव कर रहे हैं।

अब तक किसानों को 33926 मीट्रिक टन उर्वरक और 29493.50 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है, जो क्रमशः कुल लक्ष्य का 87 प्रतिशत और 97 प्रतिशत है।

उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि जिले में खरीफ 2025 हेतु रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 58136 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 38760 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण और 33926 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है। इसी तरह, बीज के लिए 30704.60 क्विंटल का भण्डारण और 29493.50 क्विंटल का वितरण किया गया है।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार समितियों में अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को खाद एवं बीज प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार शीघ्र उठाव हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment