“समाधान सेल” की तत्परता से जिलाबदर आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को लगातार मिल रही सफलता

TEJASWI NATH SONI

October 25, 2025

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” योजना के अंतर्गत मिली सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर पुलिस ने जिलाबदर आरोपी सागर धींवर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए नयापारा वार्ड क्षेत्र में घूमकर लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

 

घटना का विवरण

दिनांक 23.10.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी सागर धींवर, नयापारा वार्ड भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को चाकू सहित हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे जिलाबदर आदेश की जानकारी होने के बावजूद वह नयापारा वार्ड क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहा था और लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।

 

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन

 

पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आरोपी सागर धींवर को धारा 3(5)(ख) 2023 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिलाबदर किया गया था।

आदेशानुसार, आरोपी को बलौदाबाजार-भाटापारा सहित सीमावर्ती जिलों — बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ आदि की सीमाओं से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था।

 

 

 

कानूनी कार्यवाही

आरोपी का कृत्य धारा 14, 15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आने से आरोपी को दिनांक 23.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

“समाधान सेल” की भूमिका

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निराकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ की गई है।

इसकी सहायता से नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप या कॉल द्वारा “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर दे सकते हैं।

 

अब तक इस हेल्पलाइन के माध्यम से अपराधियों की धरपकड़ में लगातार उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment