समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अर्जुनी उपार्जन केन्द्र में पूजा-अर्चना कर किया विधिवत शुभारंभ

TEJASWI NATH SONI

November 15, 2025

 

पहले किसान का तिलक कर माला पहनाकर किया सम्मान — अर्जुनी में सहकारी समिति भवन हेतु 10 लाख तथा सीसी रोड के लिए 5 लाख की घोषणा

 

बलौदाबाजार, 15 नवंबर 2025/

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपार्जन केंद्र अर्जुनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।

 

शुभारंभ अवसर पर सांसद अग्रवाल ने धान विक्रय करने पहुंचे पहले किसान छेदूराम वर्मा का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने किसान को बधाई देते हुए कहा कि “सरकार किसानों के एक-एक दाने की खरीदी सुनिश्चित करेगी।”

 

विकास कार्यों की घोषणा

 

ग्रामीणों की मांग पर सांसद अग्रवाल ने अर्जुनी के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं—

 

सहकारी समिति भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये

 

सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये

 

 

उन्होंने बताया कि ये कार्य शीघ्र ही स्वीकृति के बाद प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

 

कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद खरीदी सुचारू

 

सांसद अग्रवाल ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद जिला प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी है, जिससे खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि

“धान बेचने में किसी भी किसान को कोई चिंता नहीं होनी चाहिए, सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह सुव्यवस्थित हैं।”

 

सांसद ने केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, टोकन व्यवस्था, बरदाना उपलब्धता, तौल प्रणाली और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी अधिकारियों से ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी किसान को धान विक्रय के दौरान कोई परेशानी न हो, तथा संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहे।

 

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान विक्रय से मिलने वाली राशि का उपयोग वे उत्पादक और सकारात्मक कार्यों में करें।

 

अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

 

जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल

 

कलेक्टर दीपक सोनी

 

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन

 

जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव

 

जिला अध्यक्ष आनंद यादव

 

महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा

 

स्काउट गाइड राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी

साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment