संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई : बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य का 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त

TEJASWI NATH SONI

December 7, 2025

बलौदाबाजार, 7 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान क्रय–विक्रय तथा भंडारण पर कड़ी निगरानी लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को अनुभाग भाटापारा व पलारी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 24.99 लाख रुपये मूल्य का 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।

 

भाटापारा अनुभाग में बड़ी जब्ती

 

एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न बिचौलियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान—

 

भब्य ट्रेडर्स, सूरजपुरा से 28 क्विंटल अवैध धान (मूल्य ₹66,332) जब्त

 

खैरा निवासी माखन गिरि गोस्वामी से 16.40 क्विंटल धान (मूल्य ₹38,851) जब्त

 

रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 1000 क्विंटल अवैध धान (मूल्य ₹23,74,183) जब्त कर पूरा गोदाम सील

 

 

यह कार्रवाई बिचौलियों द्वारा किसानों के नाम पर धान खरीद कर अवैध भंडारण एवं खपत को रोकने उद्देश्य से की गई।

 

पलारी अनुभाग में भी कार्रवाई

 

राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम जर्वे में दबिश देकर—

 

जलेश्वर साहू के दुकान से 11.2 क्विंटल अवैध धान (मूल्य ₹25,760) जब्त कर

 

जब्त धान ग्राम के बालकदास को सुपुर्द किया गया।

 

 

कलेक्टर के निर्देशों का कड़ाई से पालन

 

जिले में धान खरीदी के दौरान बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने, किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण, और धान की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि “किसी भी उपार्जन केंद्र में बिचौलिये का एक दाना भी नहीं पहुँचना चाहिए।”

 

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

 

इस संयुक्त कार्रवाई में—

एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, लीलाधर कंवर, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, नायब तहसीलदार पंकज बघेल, मण्डी निरीक्षक विजय लाल साहू, उप निरीक्षक श्यामलाल, प्रफुल्ल मांझी आदि अधिकारी शामिल रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment