श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) ने किया पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार ग्रहण

SARJU PRASAD SAHU

April 22, 2025

आज दिनांक 22.04.2025 को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया गया। श्रीमती भावना गुप्ता भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं तथा इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, सरगुजा, बेमेतरा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पद पर पदस्थ रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधीनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियां एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। उनके द्वारा बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम एवं निराकरण करने की दिशा में त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया गया। श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए, पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

#cgdpr #balodabazardistrict #dail112 #cgpolice

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे) ने किया पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार ग्रहण”

Leave a Comment