श्रवण यंत्र मिलने से वर्षों से सुनने में असमर्थ कली राम के जीवन में लौटी खुशियाँ, जागी नई उम्मीदें

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

July 27, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे
बलौदाबाजार-भाटापारा, 27 जुलाई 2025/ जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम भैंसा निवासी कली राम साहू के जीवन में एक नई रोशनी तब आई, जब उन्हें समाज कल्याण विभाग की ओर से श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी के हाथों यह यंत्र पाकर कली राम साहू भावुक हो उठे। वर्षों से सुनने में असमर्थ रहे कली राम अब लोगों की बातें स्पष्ट रूप से सुन पा रहे हैं।

कली राम ने बताया कि पहले उन्हें दूसरों की बातें समझने में काफी कठिनाई होती थी, जिससे सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने के बाद वे आत्मविश्वास से भर गए हैं और पहले की तरह सामान्य बातचीत कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की है। उनका कहना है कि यह सहायता केवल एक यंत्र नहीं बल्कि उनके जीवन में जुड़ी एक नई आशा है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment