शिक्षा गुणवत्ता और हरित विकास पर फोकस—महासमुंद में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

SARJU PRASAD SAHU

December 5, 2025

महासमुंद।05 दिसंबर 2025 रायपुर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षण गुणवत्ता, समयबद्धता, परिणामोन्मुखी कार्यशैली, और स्कूलों में पर्यावरण-संवेदनशील अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. प्रियंका शुक्ला, विभागीय अधिकारी एवं रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के डीईओ, डीएमसी, बीईओ और बीआरसी उपस्थित थे।दीर्घकालिक शिक्षा एवं हरित अधोसंरचना पर जोर शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल कार्य “अध्ययन-अध्यापन” है और अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी जिलों को अगले तीन वर्षों की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें– विद्यालयों की अधोसंरचना में हरित एवं टिकाऊ निर्माण शैक्षणिक वातावरण का सुदृढ़ीकरण शिक्षण गुणवत्ता में ठोस सुधार मुख्य पहलू होंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि दीर्घकालिक योजनाएँ ही स्थायी शिक्षा सुधार का आधार बन सकती हैं। अनुशासन, उपस्थिति और निरंतर मूल्यांकन पर कड़ाई

बैठक में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई।

मंत्री ने निर्देश दिया—समय पर उपस्थिति नहीं देने वालों पर निगरानी बीईओ, बीआरसी द्वारा नियमित स्कूल निरीक्षण डीईओ/बीईओ दौरा चार्ट का कड़ाई से पालन मासिक परीक्षा अनिवार्य, निरंतर मॉनिटरिंग पिछले वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद अगले लक्ष्य निर्धारित किए गए–10वीं परिणाम: न्यूनतम 85% 12वीं परिणाम: न्यूनतम 90% विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण कराने पर विशेष बल मूलभूत अधिगम: हिंदी, गणित और अंग्रेजी पर फोकस कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए धारा-प्रवाह हिंदी-पठन अभियान शुरू करने तथा माध्यमिक–उच्चतर माध्यमिक में बेसिक गणित दक्षता अंग्रेजी सुधार पर जोर दिया गया। छात्रों के ड्रॉपआउट रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई।

स्कूलों में हरित मॉडल और नवाचार को प्रोत्साहनबैठक के बाद शिक्षा मंत्री श्री यादव ने जिला पंचायत परिसर में लगे शिक्षण मॉडल, एआई प्रदर्शनी और इको-फ्रेंडली क्रिएशंस का अवलोकन किया।

उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब द्वारा तैयार स्मार्ट डैम सिंचाई मॉडल

बागबाहरा की एआई टूल्स प्रदर्शनी पिथौरा के शिक्षकों की काष्ठ कला और सस्टेनेबल साबुन कलाकृतियाँ बसना के बच्चों द्वारा जादुई पिटारासरायपाली की खेल-खेल में शिक्षा आधारित गतिविधियाँ की सराहना की और इसे बच्चों में सृजनात्मकता एवं नवाचार की हरित सोच का संवर्धन बताया। एक सेवानिवृत्त शिक्षकों के हितों पर भी त्वरित कार्रवाई मंत्री ने निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सेवा पुस्तिका, पासबुक, और सभी भुगतान उसी दिन सुनिश्चित कर दिए जाएँ। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया।भवनहीन विद्यालय व पीएम श्री स्कूलों की प्रगति पर तेज़ी

भवनहीन विद्यालयों की अधोसंरचना जल्द पूर्ण करने, मॉडल स्कूलों के चयन में तेजी लाने, तथा पीएम श्री स्कूलों को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment