शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंदनिया कसडोल में 15 दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन

SARJU PRASAD SAHU

May 14, 2025

रिपोर्टर सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

बलौदाबाजार-: जिला के कसडोल विकासखंड शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंदनिया द्वारा सीखना-सिखाना केंद्र” के अंतर्गत दिनांक 25 अप्रैल से 13 मई तक 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन गर्मी को ध्यान में रखकर प्रतिदिन सुबह 7बजे से9बजे तक शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के सहयोग से गांव के बीच सामुदायिक भवन में रखा गया था। इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन बन्द होने के कारण अजीम प्रेम जी फाउंडेशन कसडोल द्वारा बच्चों को प्रतिदिन बिस्किट वितरण किया जाता रहा। इस समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करना और गर्मियों की छुट्टियों को ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक बनाना था।

शिविर के दौरान बच्चों ने पांच शब्दों से कहानी लेखन, हस्तपुस्तिका निर्माण, बाल गीत, बाल अखबार, कागज से गुड़िया का निर्माण ,मकान सोफा निर्माण एवं मिट्टी से आकृति निर्माण,चिड़िया का घोसला अंडा निर्माण, हैंड प्रिंटिंग, थम्ब प्रिंटिंग, धागा से आकृति, सीड बॉल निर्माण, शब्दो मे मात्रात्मक त्रुटि रोकने सुधार पत्रक निर्माण , कहानी पर रोल प्ले,पत्तियों से विभिन्न आकृति निर्माण,एवम गणितीय संक्रिया के अंतर्गत स्थानीय मान,इकाई दहाई की समझ,तराजू बनाकर हाट बाजार लगाकर लेन देन कर भार,लाभ-हानि एवम रुपये की समझ आदि कई रोचक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों की सृजनात्मकता को निखारा, बल्कि उन्हें समूह में कार्य करने, सोचने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर भी प्रदान किया।

समर केम्प

शिविर का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानपाठक अशोक कुमार वर्मा एवम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कसडोल के नरेंद्र नंद जी के मार्गदर्शन में हुआ। सहयोगी के रूप में लोकनाथ बरिहा, रामधनी पैकरा शिक्षक,एवम स्वयंसेवी शिक्षक गायत्री पैकरा,आरती विश्वकर्मा,निर्जला पैकरा एवम अनिता यादव प्रतिदिन उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।समर केम्प के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच सत्यभावना यादव अध्यक्षता उमा पैकरा (एस एम सी) अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि मनमोहन साय नोडल प्राचार्य सेजेस बोरसी एवम एस पी साहू सेवानिवृत्त प्रधान पाठक थे। समारोह में बच्चों ने अपनी बनाई गई सामग्रियों और सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया,साथ ही कहानी ,कविता पर रोल प्ले एवम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जिसे अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने सराहा।एस पी साहू जी ने अपने उदबोधन में समर केम्प में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवम सीखने की प्रक्रिया को सतत बनाये रखने के साथ जीवन मे अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला। समापन भाषण में संस्था के प्रधान पाठक अशोक वर्मा ने समर केम्प की महत्ता पर प्रकाश डाला।जिन बच्चों का स्तर की पहचान की है उन्हें इस सत्र पहली प्रथमिकता में भाषा व गणित के बुनियादी कौशल पर फोकस करेंगे।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के नरेंद्र कुमार ने बताया समर केम्प के माध्यम से सीखने की निरंतरता को बनाये रखना स्कूल प्रक्रिया में मौखिक अभिव्यक्ति के साथ सीखने में लाभकारी होगा। कार्यक्रम रात 11 बजे सम्पन हुआ।इस अवसर पर जन समुदाय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नोडल प्राचार्य ने छात्रों को पेन और केला भेट किये।अंत मे अतिथियों द्वारा बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

यह समर कैंप बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसने उनके सीखने की प्रक्रिया को रोचक और जीवनोपयोगी बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीरथी पैकरा,सुखी पैकरा,मनोज चौहान,धनेश्वरी चौहान,एवम समस्त पंचो का सहयोग मिला।आभार प्रदर्शन रामधनी पैकरा ने किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment