वृक्षारोपण अभियान: उद्यानिकी विभाग द्वारा 500 पौधों का निःशुल्क वितरण

TEKRAM KOSLE

July 2, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 2 जुलाई 2025/ वर्षा ऋतु के अवसर पर जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर  दीपक सोनी के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं वन विभाग द्वारा आमजन को निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में 500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

सहायक संचालक, उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक ने जानकारी दी कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं ब्लॉक प्लांटेशन योजना के तहत जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। आम नागरिकों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पौधों का वितरण जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment