विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन दानदाताओं से मिला 194 यूनिट रक्त।

SARJU PRASAD SAHU

June 15, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 15 जून 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं न्यूवोको सीमेंट संयन्त्र ग्राम सोनाडीह के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्लांट के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के आमजन ने रक्तदान किया जिसमें कुल 194 यूनिट रक्त की प्राप्ति हुई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार रक्तदान शिविर हेतु रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे लोग रक्तदान हेतु आगे आए।सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा के अनुसार रक्तदान एक बड़ी समाज सेवा है क्योंकि इसके माध्यम से किसी मरीज की जान बचाई जा सकती है ।18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5  हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।

रक्तदान से प्राप्त रक्त से प्रसव,दुर्घटना,सर्जरी के साथ-साथ एनीमिया, सिकल सेल ,थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों को भी मदद मिलती है जिन्हें समय-समय पर रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment