विश्व मानव अधिकार दिवस पर जेठा हाई स्कूल में महिला पखवाड़ा समापन, जेंडर समानता व बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

SARJU PRASAD SAHU

December 10, 2025

 

 

 

 

 

सक्ती। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जेठा के हाई स्कूल में महिला पखवाड़ा के अंतिम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रजमेरु संस्था रायपुर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जेंडर समानता, महिला हिंसा, बाल विवाह, बाल संरक्षण और सखी सेंटर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मा. पुष्पा सोनवानी उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में मा. अमिलाल घृतलहरे, मा. सुनीता महंत (चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर), मा. रमशिला मांझी (सखी सेंटर) और सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मा लहरे शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. भारती महाड़ा ने की।

 

 

 

मुख्य अतिथि पुष्पा सोनवानी ने महिला पखवाड़ा के दौरान महिला हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु गांव-गांव में चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को महिला हिंसा के प्रकार, उससे निपटने के तरीके और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।

विशिष्ट अतिथि अमिलाल घृतलहरे ने कहा कि “स्वस्थ रहने का अधिकार हर मानव का मूल अधिकार है।” उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार रैलियों के माध्यम से अभियान चला रही है। इसके साथ ही उन्होंने महिला अधिकार, जेंडर समानता, बाल अधिकार और घरेलू हिंसा के विषय में भी बच्चों को जागरूक किया।

चाइल्ड लाइन से आईं रमशिला महंत ने बाल विवाह की हानियों, कानूनी प्रावधानों और सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रही मा. भारती महाड़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और समापन घोषणा के साथ किया गया।

 

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment