विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल गंगा संरक्षण अभियान पर किया व्रक्षारोपण।

SARJU PRASAD SAHU

June 5, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

मध्य प्रदेश-: जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्याराखेडी जय मां जन सेवा समिति सेक्टर पथरिया विकासखंड सिरोंज जिला विदिशा द्वारा आज पथरिया सेक्टर के ग्राम प्याराखेडी में विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा पीपल कनेर आम के पौधे लगाए गए एवं जब तक पौधे बढ़े नहीं होंगे तब तक पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी अमित लोधी एवं नरेश विश्वकर्मा द्वारा ली गयी एवं तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जल संरक्षण एवं पेड़ लगाने के लिए शपथ ली गई एवं पेड़ों को किस तरह से संरक्षित किया जा सकता है इस विषय में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों से चर्चा की गई एवं आने वाले कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए भी गांव वालों को प्रेरित किया गया बैठक में उपस्थित नवांकुर संस्था के प्रभारी देवेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय लोग, सरकारी अधिकारी और अन्य लोग भाग ले रहे हैं. लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पर्यावरण के महत्व, प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है. इस अवसर पर

कार्तिक रविन्द्र लोधी विवेक लोधी नरेश विश्वकर्मा अमित लोधी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment