विकसित क़ृषि संकल्प अभियान :सिमगा के किसानों क़ो दी गई उन्नत क़ृषि की जानकारी।

SARJU PRASAD SAHU

June 5, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-:5 जून 2025/कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में विकसित क़ृषि संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा ह।इसी क्रम में प्राथमिक सहकारी समिति सिमगा में बुधवार क़ो शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किसानों क़ो उन्नत क़ृषि एवं तकनीक की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शशि आनंद बंजारे, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, चन्द्रमणी तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।

शिविर में किसानों को धान बुवाई के पूर्व बीजोपचार का लाईव प्रदर्शन कराया गया एवं धान की कतार बोनी (डीएसआचे पेडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई तथा सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति एवं उन्नत फार्म मशीनरी का उपयोग जैसे विषयों में किसानों को प्रशिक्षित किया गया। किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग, कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफको के सहयोग से ड्रोन का लाइव प्रदर्शन कर किसानों को इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ऑयल पाम एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान सामग्री का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा कुक्कुट प्रदाय योजना,सांड प्रदाय योजना सूकर तराई योजना, कृत्रिम गर्भधान योजना, बकरी पालन योजना की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में किसानों क़ो बीज़, उर्वरक और अन्य क़ृषि आदान सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि गया राम, उप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक, कृषि महाविद्यालय भाटापारा के अधिष्ठाता अंगद सिंह राजपूत सहित,कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment