वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) द्वारा पुलिस लाइन बिलासपुर का औचक निरीक्षण

SARJU PRASAD SAHU

September 12, 2025

बिलासपुर-: दिनांक 12 सितम्बर 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) ने आज पुलिस लाइन बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

 

एसएसपी श्री सिंह ने अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस बल में समयबद्धता, स्वच्छता एवं कार्य के प्रति समर्पण को सर्वोपरि बताते हुए सभी अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता, तत्परता तथा अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

 

इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की भी समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार एवं रखरखाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment