वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान।

SARJU PRASAD SAHU

August 17, 2025

बिलासपुर-: जिले में बेहतर, त्वरित और प्रभावी कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह (एनडीपीएस प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही), निरीक्षक अजहरउद्दीन (साइबर ठगी निराकरण), निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी सरकंडा), निरीक्षक स्वेता मिश्रा गौरहा (न्यायालयीन कार्य), उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (धोखाधड़ी मामलों में गिरफ्तारी), उप निरीक्षक राज सिंह (शिशु बरामदगी) सहित कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक आकांक्षा दाण्डवेकर, वंदना कौरव, सुरेन्द्र डड़सेना एवं आरक्षक विकास राम (सायबर फ्रॉड में राशि वापसी) सहित कुल 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment