वन प्रबंधन समितियों के लिए कार्यशाला का आयोजनवन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा करने का लिया संकल्प।

SARJU PRASAD SAHU

June 28, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: कसडोल 28 जून 2025 / वनमंडल अधिकारी गणवीर धम्मशील की उपस्थिति में बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवपुर,सोनाखान,अर्जुनी के वन प्रबंधन समितियों की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन शनिवार क़ो देवपुर में किया गया। इस अवसर पर वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला में तीनों परिक्षेत्र के समिति अध्यक्ष,सदस्य, महिला समूह एवं समिति सचिव को वन प्रबंधन समिति की वार्षिक कार्य आयोजना में शासन द्वारा प्रदत्त काष्ठ एवं बांस की लाभांश राशि की उपयोग जिसमें 60प्रतिशत रोजगार मूलक, 20प्रतिशत सिंचाई सुविधा, 10-10 प्रतिशत अधोसंरचना विकास व पेयजल के लिए राशि का उपयोग कर वार्षिक कार्य आयोजना बनाए जाने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में वन प्रबंधन समिति की राशि से रोजगार मूलक कार्य कर ग्राम आर्थिक विकास किए जाने की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

वन मंडल अधिकारी श्री धम्मशील ने बताया कि वन प्रबंधन समिति और वन विभाग मिलकर वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को बेहतर करने का प्रयास कर सकते है ,इसके लिए यह कार्यशालायका का आयोजन किया गया ।साथ ही युवाओं के शिक्षा स्तर को बढ़ाने हेतु सोनाखान में दो से तीन समिति मिलकर एक वाचनालय सह कोचिंग सेंटर की स्थापना कर स्थानीय युवाओ के लिए शिक्षा प्रोत्साहन देने हेतु निर्देश दिये गए

कार्यशाला में उप वनमण्डल अधिकारी कसडोल अनिल वर्मा, एसीएफ गजेंद्र वर्मा,वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर,सोनाखान,अर्जुनी सहित वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,सदस्य,महिला समूह सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment